ताजा खबरें

सैफ अली खान के लुक पर बड़ा फैसला, हटाई जाएगी रावण की दाढ़ी

322

डायरेक्टर ओम राउत (Omm Raut)की फिल्म आदिपुरुष पिछले डेढ़ महीने से विवादों में है फिल्म का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर बवाल हुआ।आदिपुरुष फिल्म रामायण पर आधारित है।इस फिल्म पर रावण और हनुमान के लुक को लेकर कई सवाल किये गए। लोगों ने ऐक्टर्स के लुक और वीएफएक्स की आलोचना की। ट्विटर पर इस फिल्म को बैन करने की मांग भी शुरू हो गई। आखिरकार इस विवाद को देखते हुए मेकर्स ने फिल्म को लेकर एक बड़ा फैसला लिया। ओम राउत ने साफ किया कि फिल्म में कुछ बदलाव होंगे। अब सैफ अली खान के लुक को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। आदिपुरुष में प्रभास राम के रूप में, सैफ अली खान रावण के रूप में और कृति सनोन सीता के रूप में हैं। जब टीजर रिलीज हुआ तो कई लोगों ने इसमें सैफ के लुक पर आपत्ति जताई। हालाँकि अब मेकर्स ने इस परेशानी का हल ढूंढ लिया है।

नेटिजेंस ने सैफ अली खान की दाढ़ी और मूंछ को लेकर सवाल उठाए। जिसके बाद अब वीएफएक्स की मदद से इस लुक को हटाया जाएगा. एक रिपोर्ट के मुताबिक, सैफ के लुक को डिजिटली चेंज किया जाएगा। आदिपुरुष में कुछ बदलाव करने के लिए निर्माताओं को और 30 करोड़ रुपये का खर्च करना पड़ेगा।आदिपुरुष फिल्म में जो बदलाव किए जाने थे, उसके चलते रिलीज डेट को पांच महीने के लिए टाल दिया गया है। आदिपुरुष फिल्म अब 12 जनवरी 2023 की जगह 16 जून 2023 को पर्दे पर आएगी.

वही अब इस फिल्म के बदलाव के बारे में जानकरी देते हुए डायरेक्टर ओम राउत ने ट्वीट किया ‘आदिपुरुष’ सिर्फ एक फिल्म नहीं है बल्कि भगवान श्री राम के प्रति हमारी आस्था और हमारी संस्कृति, इतिहास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता है। दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए हमें फिल्म पर काम करने के लिए और समय देना होगा। हम एक ऐसी फिल्म बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो देश को गौरवान्वित करे। आपका प्यार, आपका सहयोग हमें मिला तो हम इसमें जरूर सफल होंगे। आदिपुरुष अब 16 जून 2023 को रिलीज होगी’,

Also Read :- https://metromumbailive.com/helmet-gst/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़