यमुना एक्सप्रेसवेO(Yamuna Expressway)पर 22 साल की लड़की की लाश सूटकेस में मिलने के बाद हड़कंप मच गया था। दो दिनों तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई लेकिन जब इस पुरे मामले की सच्चाई सामने आई तो अभी चौक गए। सूटकेस में मिली 22 साल की लड़की आयुषी को और किसीने नहीं बल्कि खुद उसके पिता ने गुस्से में गोली मार दी थी।
दरअसल 22 साल की आयुषी यादव 17 नवंबर को घर आई थी। जहाँ उसके माता-पिता नाराज थे क्योंकि उसने अपनी मर्जी से शादी की थी। आयुषी के पिता नितेश यादव ने 17 नवंबर को उसकी हत्या कर दी। इससे पहले आयुषी और उसके पिता के बीच जमकर कहासुनी और मारपीट हुई थी।पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है की बेटी के लाश को ठिकाने लगाने के लिए आयुषी की माँ ने आरोपी पिता नितेश यादव की सहायता की थी। आयुषी की हत्या करने के बाद उसके शव को सूटकेस में भरकर बैग में यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक जगह छोड़ दिया।18 नवंबर को पुलिस को एक्सप्रेसवे के पास ये अज्ञात लाश मिली थी।
Also Read :- https://metromumbailive.com/aam-aadmi-partys-front-due-to-the-closure-of-gokhale-bridge/