शिवसेना (Shiv Sena) और भाजपा (BJP) के बीच सत्ता को लेकर जोरदार खींचतान शुरू है। एक तरफ जहां शिवसेना सत्ता बचाने की कोशिश कर रही है। वहीं भाजपा, शिवसेना को किसी भी कीमत पर सत्ता से बेदखल कर राज्य में अपनी सरकार बनाना चाहती है। इसी बीच राज्य में शिवसेना और भाजपा के बीच एक दूसरे के पार्टी नेताओं को अपने पाले में शामिल करने के लिए होड़ सी लगी हुई है। अब इस दिलचस्प लड़ाई में शिवसेना के चंद्रकांत पाटिल और भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने विरोधी पार्टी के 10-10 नगर सेवकों को अपनी पार्टी में शामिल कर लिया।
राज्य में इस परिस्थिति को देखकर कहा जा सकता है कि भाजपा – शिवसेना के चंद्रकांत पाटिल दोनों एक्शन में हैं। वहीं दोनों ही अपने मकसद में कामयाब ।
एक चंद्रकांत पाटिल शिवसेना के हैं और दूसरे भाजपा के चंद्रकांत पाटिल हैं। वहीं दोनों ही विधायक भी हैं। 26 मई को शिवसेना के चंद्रकांत पाटिल एक्शन में आये। नतीजा मुक्तईनगर में भाजपा के 7 वर्तमान और तीन पूर्व नगरसेवक शिवसेना में नजर आए । वहीं शिवसेना के चंद्रकांत पाटिल को 24 घंटे में माकूल जवाब भी मिला ।
इस बार भाजपा विधायक और अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल एक्शन में नजर आएं। नतीजा माथेरान नगरपरिषद में शिवसेना के 14 में से 10 नगरसेवक भाजपा शामिल हो गए ।
चंद्रकांत पाटिल v/s चंद्रकांत पाटिल की जंग दिलचस्प रही है। दोनों ने अपनी पार्टी के विस्तार के लिए जंग लड़ी । दोनों ने ही दस -दस नगरसेवकों को जीता। हिसाब बराबर ।
माथेरान में शिवसेना को फतह करने के बाद भाजपा के महाराष्ट्र अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के बयान ने जंग को और भी दिलचस्प बना दिया। चंद्रकांत पाटिल के मुताबिक जब सब नींद में होंगे तब महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार बन जाएगी । भाजपा और शिवसेना के बीच छिड़ी जंग के बाद चंद्रकांत पाटिल का एलान बताता है, जंग अभी थमी नहीं है। देखना दिलचस्प होगा भाजपा अपने बयान को कब और कैसे हकीकत में तब्दील करती है?
Report by : Rajesh Soni
Also read : महाराष्ट्र में बच्चों पर बढ़ा कोरोना का कहर, मई महीने में अब तक 34 हजार से ज्यादा बच्चें संक्रमित