ताजा खबरें

जन्मदिन पर भाजपा नगरसेवक की जनसेवा

449

Anchor- कल्याण में भाजपा के पूर्व नगरसेवक मनोज राय ने अपने जन्मदिन पर अनेक विकलांग लोगों को मुफ्त व्हीलचेयर का वितरण किया। कैलाशनगर स्थित मनोज राय के कार्यालय में सुबह निःशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में सैकड़ो लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य सेवा का लाभ उठाया। तो शाम के समय जन्मदिन के जश्न से पहले विकांगों को व्हीलचेयर दी गई। बतादें कि भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगरसेवक तथा राय रेसीडेंसी के मालिक मनोज राय ने हर वर्ष की भांति जनमानस की सेवा के माध्यम से जन्मदिन मनाया। लगभग 50 लोगों को विकलांग भेंट की गई। जो लोग चलकर कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सकते थे उनके परिजनों को व्हीलचेयर सौंपी गई। जन्मदिन पर राय को शुभकामनाएं देने के लिए उनके शुभचिंतकों की भीड़ लग गई। भाजपा के कार्यकर्ताओं के अलावा शहर की जानी-मानी हस्तियों ने मनोज राय को शॉल-पुष्पगुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी। बतादें कि 16 अगस्त को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि थी, इसलिए मनोज राय ने वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Also Read:

नागरिकों की समस्या को लेकर सड़को पर उतरे मनसे कार्यकर्ता

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़