गुजरात विधान सभा 2022 के नतीजे आ चुके है, गुजरात में एक बार फिर भाजपा की लहर देखने मिली है। गुजरात विधानसभा के सभी 182 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं, राज्य में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है, वही कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी और आप तीसरे नंबर की पार्टी बनी है। भाजपा को इस बार 182 में से 158 सीट मिले हैं, कांग्रेस को 20 , आप को 16 सीटें और अन्य को 4 सीट मिली है। भाजपा इस बार फिर से बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
गुजरात चुनाव 2017 में भाजपा ने छठी बार चुनाव जीतकर सरकार बनाई थी। इस बार की चुनाव में भाजपा ने अपना ही अब तक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है, भाजपा ऐसी पहली पार्टी है जिसने 150 का आंकड़ा पार किया है और इससे पहले 2017 के चुनाव में भाजपा को 99 सीट मिले थे।यदि आंकड़ों के मुताबिक भाजपा को 53.62 प्रतिशत मत मिलते दिख रहे हैं जबकि कांग्रेस को 26.57 और आप को 12.80 प्रतिशत वोट मिले हैं। वही हिमाचल प्रदेश विधान सभा में चुनाव आयोग के अनुसार बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश में अभी तक 17 सीटों पर जीत दर्ज़ की है और कांग्रेस 30 सीट पर जीत दर्ज़ की है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने ऐलान कर दिया है कि गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। 12 दिसंबर को भूपेंद्र पटेल एक बार फिर से राज्य के सीएम पद की शपथ लेंगे। उनका कहना है कि भूपेंद्र भाई पटेल ही मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभालेंगे। वही दूसरी तरफ कांग्रेस की सीटों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई। गुजरात के इतिहास किसी भी पार्टी को मिली यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है।
Also Read: रिया चक्रवर्ती को फिर हुआ प्यार, 2 साल बाद इस बिजनेसमैन को कर रही डेट ?