ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

दिवाली के बाद महाराष्ट्र में BJP की सत्ता होगी-भाजपा सांसद

447

महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी सरकार (MVA) को गिराने की कोशिश भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा 2019 से की जा रही है। ऐसा आरोप शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी नेता लगातार केंद्र सरकार पर लगाते है। इस बीच भाजपा सांसद सुजेय विखे पाटिल ने महाविकास आघाडी सरकार के गिरने की भविष्यवाणी की है।

उन्होंने कहा कि, ‘महाविकास आघाडी सरकार के विधायकों के कमीशनखोरी से जनता परेशान है। मैंने लोगों से कहा है कि दीवाली के बाद आपके सभी काम होंगे, थोड़ा इंतजार करो। दिवाली (Diwali) के बाद हमारी सत्ता आएगी।

सांसद (MP)ने आगे कहा कि, ‘जनता ने सत्ता हमें सौंपी थी, यह अनैतिक सरकार है। इस सरकार के काम करने के तरीके से जनता त्रस्त है। राज्य में कोविड (Covid)और बाढ़ के कारण हालात खराब है। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाना हमारा काम है। इसी वजह से मैंने ऐसा बयान दिया है।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़