ताजा खबरें

मनपा में भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए भाजपा का जागर सभा,

358

मुंबई (Mumbai)मनपा में हुए भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए भाजपा ने जागर जाहिर सभा किया । यह सभा बोरीवली विधानसभा के विधायक सुनील राणे के मार्गदर्शन में किया गया . बोरीवली पक्षिम सब्जी मार्किट में यह सभा की गई. सब्जी मार्किट में साइलेंट जोन होते हुए भी यहां भाजपा की तरफ से जागर सभा का आयोजन किया गया. सभा से पहले हर नागरिक के मन में यही सवाल है की आखिरकार मुंबई पुलिस ने भाजपा को साइलेंट जोन में सभा करने की अनुमति कैसे दे दी।

बीजेपी के इस सभा में प्रमुख वक्ता के तौर पर अडोकेट आशीष शेलार और सांसद गोपाल शेट्टी के साथ स्थानीय विधायक सुनील राणे रहे। सांसद गोपालशेट्टी ने कई मुद्दों पर यहां मौजूद जनमानस को जानकारी दी। जबकि सुनील राणे ने बताया कि किस तरह से मुंबई में मनपा का भ्रष्टाचार खुलेआम चल रहा है। और इस भ्रष्टाचार को रोकने का काम भाजपा आने वाले मनपा चुनाव में करेगी।

वही आशीष शेलार ने बताया कि कोरोना काल में भाजपा मुंबईकरों को रेमिडिसिर दवा और ऑक्सीजन दी,लेकिन उद्धव ठाकरे मुंबई में बम ब्लास्ट करने वाले याकूब मेमन का मकबरा बनवाने में व्यस्त थे. भाजपा नबाब मालिक का इस्तीफा मांग रही थी तो उद्धव ठाकरे को गुस्सा आता था। आखिरकार क्यों उद्धव ठाकरे को गुस्सा आता था ? श्रद्धा की निर्मम हत्या को लेकर भाजपा आंदोलन कर रही है,उद्धव ठाकरे ने आंदोलन क्यों नही किया ? निषेध का एक शब्द नही बोलेते है क्योंकि उन्हें मुंबई मनपा में मुश्लिम वोट लेने है ! लेकिन भाजपा की यह मांग है कि श्रद्धा वालकर के कातिल आफ़ताब को फांसी की सजा होना ही चाहिए।

Also Read :- https://metromumbailive.com/maharastra-mumbai-eknath-shinde/

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़