ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

BMC Election 2025: मुंबई में उद्धव–राज ठाकरे की होगी हार, भाजपा का होगा BMC पर राज ?

14
BMC Election 2025: मुंबई में उद्धव–राज ठाकरे की होगी हार

मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनाव 2026 को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। देश की सबसे अमीर नगर निगम मानी जाने वाली BMC पर किसका कब्जा होगा, इसे लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं हो रही हैं। एक तरफ उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे का गठबंधन मराठी अस्मिता और भावनात्मक अपील के साथ मैदान में है, तो दूसरी ओर भाजपा और एकनाथ शिंदे की शिवसेना सत्ता पर पकड़ बनाए रखने की रणनीति में जुटी है। (BMC Election 2025)

हाल ही में सामने आए एक सर्वे ने सियासी बहस को और हवा दे दी है। सर्वे के अनुसार यदि पिछले विधानसभा चुनाव का वोटिंग पैटर्न बरकरार रहता है, तो भाजपा–शिंदे शिवसेना की महायुति BMC में बहुमत हासिल कर सकती है। अनुमान है कि महायुति को करीब 114 सीटें मिल सकती हैं, जो सत्ता के लिए जरूरी जादुई आंकड़ा है। इसमें अकेले भाजपा के खाते में लगभग 82 सीटें जाने की संभावना जताई गई है, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना को करीब 32 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) और राज ठाकरे की मनसे के गठबंधन को लगभग 79 सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है। कांग्रेस को 19 और एनसीपी (अजित पवार) को 5 सीटें मिलने का अनुमान है। साफ है कि आंकड़ों के लिहाज से फिलहाल भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है। (BMC Election 2025)

हालांकि, राजनीति केवल गणित का खेल नहीं है। मुंबई की सामाजिक संरचना में लगभग 40 प्रतिशत मराठी, 20 प्रतिशत मुस्लिम और 40 प्रतिशत अन्य समुदायों के मतदाता शामिल हैं। यदि ठाकरे बंधु मराठी और मुस्लिम वोटों का प्रभावी ध्रुवीकरण करने में सफल होते हैं, तो मुकाबला बेहद रोचक हो सकता है। लेकिन कांग्रेस के अलग चुनाव लड़ने से मुस्लिम वोटों के बंटने की आशंका भी जताई जा रही है, जो ठाकरे गठबंधन के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती है।

इसके अलावा, शिंदे गुट की शिवसेना की मराठी वोटों में पैठ भी उद्धव–राज गठबंधन की राह मुश्किल बना सकती है। कुल मिलाकर मौजूदा समीकरणों और सर्वे अनुमानों को देखें तो BMC पर भाजपा के राज की संभावना मजबूत नजर आती है। हालांकि अंतिम फैसला तो मतदाता ही करेंगे, और चुनावी रण में आखिरी क्षण तक समीकरण बदलते रहना कोई नई बात नहीं है। (BMC Election 2025)

Also Read: Devendra Fadanvis on Uddhav Thackeray: सत्ता की भूख ने उजागर किया UBT का चेहरा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़