ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मॉनसून के दौरान मुंबई में दुर्घटनाओं को रोकने के लिए BMC ने कसी कमर

342

बीएमसी (BMC)क्षेत्र में अति खतरनाक इमारतों की प्राथमिकता सूची तय की जाए और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मुंबई पुलिस की मदद से इमारतों को खाली कराया जाए। साथ ही निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जिन क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है। वहां तत्काल कार्रवाई की जाए। ऐसा आदेश मुंबई उपनगरीय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष अश्विनी भिड़े ने दिया है।

बीएमसी के क्षेत्र यानी मुंबई शहर और मुंबई उपनगरीय जिले दोनों के लिए दो अलग-अलग जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण हैं। अतिरिक्त नगर आयुक्त (पूर्वी उपनगर) अश्विनी भिड़े मुंबई उपनगरीय जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं और अतिरिक्त नगर आयुक्त (शहर) आशीष कुमार शर्मा मुंबई शहर जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष हैं। इन दोनों आपदा प्रबंधन प्राधिकरणों के अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कल मॉनसून को लेकर एक विशेष बैठक हुई।

अत्यधिक खतरनाक इमारतों के साथ-साथ जिन स्थानों पर भूस्खलन की संभावना है। उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत तुरंत खाली कराया जाना चाहिए। इस संबंध में मुंबई के पुलिस आयुक्त विवेक फनसालकर ने कहा कि उच्च जोखिम वाली इमारतों को खाली कराने के मामले में मुंबई पुलिस से आवश्यक सहयोग मनपा को तुरंत उपलब्ध कराया जाएगा

इसके अलावा अपर नगर आयुक्त (परियोजना) पी. वेलारासु ने निगम के सभी संबंधित अधिकारियों और प्रशासनिक विभागों को सड़कों पर गड्ढों के संबंध में कोई भी शिकायत मिलने पर 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/bollywood-actress-became-mother-at-work-age-2/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़