ताजा खबरें

लड़की के मुँह पर एसिड फेंककर लड़के ने ब्रेकअप का लिया बदला

355

देश (Country)की राजधानी दिल्ली में बुधवारको एक स्कूली छात्रा पर एसिड अटैक की घटना सामने आई . इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा. इस बीच यह बात भी सामने आई है कि कैसे आरोपियों ने एसिड अटैक की साजिश रची और आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी।

दरअसल ये घटना दिल्ली के द्वारका इलाके की है जहा सड़क के किनारे एक 17 साल की लड़की खड़ी थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवकों ने उस पर तेजाब फेंक दिया और वो मौके से फरार हो गए। घायल बच्ची चीखती-चिल्लाती अपने परिजनों के पास पहुंची। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़ित लड़की की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले के बारे में और जानकारी देते हुए बताया कि इस पूरी घटना का मुख्य आरोपी सचिन अरोड़ा है. ऐसा करने के लिए सचिन ने अपने दो दोस्तों हर्षित और वीरेंद्र सिंह की मदद ली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी सचिन अरोड़ा और पीड़िता लड़की के बीच प्रेम संबंध थे। तीन महीने पहले लड़की ने आरोपी से ब्रेकअप कर लिया और उससे बात करना पूरी तरह से बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को सबक सिखाने की ठान ली
और फिर उसने एसिड अटैक की योजना बनाई थी। सचिन ने एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से तेजाब मंगवाया और हर्षित और वीरेंद्र की मदद से पीड़िता पर फेंक दिया।

इस बीच, दिल्ली में हुई इस घटना पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अन्य राजनीतिक नेताओं ने रोष व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, “ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आरोपियों की इतनी हिम्मत कैसे हुई। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस और सरकार के गृह विभाग को नोटिस जारी किया है।” और तेजाब की बिक्री पर रोक के मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।

Also Read :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़