मुंबई के व्यवसायी शाहरुख साइरस इंजीनियर (58) ने शुक्रवार को कोलाबा में होटल ताज वेलिंगटन की 10वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान देदी। पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी।शाहरुख़ शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे इमारत की चौथी मंजिल की बालकनी में मृत पाए गए और उनके पिता और होटल के कर्मचारियों द्वारा बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया तो वहां भी उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, शाहरुख़ इंजीनियर कमरा नंबर 404 की बालकनी में पाए गए थे। उनके पिता साइरस इंजीनियर ने पुलिस को बताया कि शाहरुख, जो दुबई में ड्राई आइस का व्यवसाय करते थे उनकी कंपनी पिछले कुछ समय से घाटे में चल रहे थे और इस ही वजह से तनाव में आकर उन्होंने अपनी जान दे दी। पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट दर्ज की है।
Also Read: नवी मुंबई में गैस चोरी गिरोह का पर्दाफाश