ताजा खबरें

औरंगज़ेब का फोटो लेकर नाचने वालो पर मामला दर्ज

432

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के वाशिम ज़िले में औरंगज़ेब का फोटो लेकर नाचने वाले 8 लोगो पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है, कल रात ही औरंगज़ेब का फोटो लेकर नाचने वालों का वीडियो ज़िले में वायरल हुआ था।

इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार ज़िले के मंगरुलपिर शहर में दादा हयात कलंदर साहब का संदल 14 जनवरी की रात में निकाला गया था, संदल में नाचने वालो की भीड में दो बड़े बड़े फोटो लहराए गए जिसमे एक टीपू सुल्तान और दूसरा फोटो औरंगज़ेब का था।

वीडियो सोशियल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंगरुलपिर पुलिस ने 8 लोगो पर मामला दर्ज किया है, अभी कोई अपराधी गिरफ्तार नही हुआ है। इस घटना के निषेध में शहर के स्थानीक हिन्दू संघटन ने औरंगज़ेब का पुतले को जलाया। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए शहर में शांतता कायम रखी है ।

Also Read: भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू; जेपी नाडा, समस्त प्रदेश महासचिव उपस्थित

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़