महाराष्ट्र : (Maharashtra)मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस ने बड़ी करवाई की है और ये कार्रवाई महाराष्ट्र पुलिस में भर्ती का फर्जी नोटिफिकेशन जारी करने वाले शख्श पर की गयी है। महाराष्ट्र पुलिस भर्ती का फर्जी नोटिफ़िकेशन बनाकर वायरल करने के मामले में मरीन ड्राइव पुलिस ने अज्ञात शख़्स के खिलाफ मामला दर्ज किया है
दरअसल पुलिस के मुताविक शख्स फेक नोटिफिकेशन के जरिए सरकार और पुलिस में भर्ती होने के इच्छुक उम्मीदवारों को फंसाने की कोशिश कर रहा था लेकिन अब इस मामले का खुलासा हो चूका है।
आपको बता दे की फर्जी नोटिफ़िकेशन के होम पेज पर डिपार्टमेंट के सचिव के नाम का उल्लेख था. इसके बाद गृहविभाग के सचिव की शिकायत पर ही मरीन ड्राइव पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की और आईपीसी की तमाम धाराओं जैसे 419, 420, 465, 511 के तहत मामला दर्ज किया गया है
Also Read :- https://metromumbailive.com/terrible-accident-late-night-in-borivali/