ताजा खबरें

रेलवे थाने में मामला दर्ज , जांच शुरू

408

लॉकडाउन के बाद से घर की हालत खराब होने के कारण उसने कुछ साहूकारों से ब्याज पर पैसे लिये, नौकरी छूट गयी और साहूकारों से तंग आकर ट्रेन के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. यह घटना अंबरनाथ से बदलापुर रेलवे स्टेशन के बीच हुई. चौंकाने वाली बात यह है कि आत्महत्या करने से पहले उसने अपने ही मोबाइल फोन में एक वीडियो बनाया कि वह क्यों और किस कारण से आत्महत्या कर रहा है. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आत्महत्या करने वाले व्यक्ति की पहचान गिरीश नंदलाल चौबे (35) के रूप में हुई है. कल्याण लोहमार्ग पुलिस थाने में घटना दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

मृतक गिरीश पत्नी व दो बच्चों के साथ उल्हासनगर के कैंप नंबर 5 इलाके में रहता था. लॉकडाउन के बाद से उनके घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उन्होंने कुछ साहूकारों से ब्याज पर पैसे लिए थे. आत्महत्या करने वाला गिरीश उल्हासनगर में एक निजी कंपनी में काम करता था. लेकिन दो महीने पहले इसी कंपनी में काम कर रहे जय और विनोद ने कंपनी के मालिक को गिरीश के बारे में उल्टा-सुल्टा बताया तो मालिक ने गिरीश को नौकरी से निकाल दिया. तो उन दोनों के बीच मृतक गिरीश ने कहा कि नौकरी छूट जाने के कारण उस पर एक लाख तक का कर्ज हो गया, आत्महत्या करने से पहले बनाए गए वीडियो के माध्यम से उसने कहा है कि उसने बेरोजगारी और कर्ज निराश होकर आत्महत्या की है.

● आत्महत्या करने से पहले खुद के मोबाइल फोन पर बनाया वीडियो इंडिया tv टीम के अवेलेबल…

Also Read:शातिर बुलेट चोर बंटी और बबली को कस्तूरबा पुलिस ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार।

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़