ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

मुंबई के पूर्व कमिश्नर संजय पांडे के घर CBI का छापा

359

मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर संजय पांडे (Sanjay Pandey)के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की है। संजय पांडे के खिलाफ तीन मामले दर्ज किए गए हैं। सीबीआई ने मुंबई और चंडीगढ़ में संजय पांडेय के घर और ऑफिस पर छापेमारी की है। मुंबई में करीब नौ जगहों पर छापेमारी की जा रही है। आरोप है कि एनएसई घोटाले की आरोपी चित्रा रामकृष्णन ने संजय पांडेय से एनएसई से जुड़े लोगों के फोन कॉल रिकॉर्ड करने को कहा।

एनएसई से जुड़े लोगों के फोन कथित तौर पर टैप करने के आरोप में सीबीआई ने संजय पांडे के मुंबई, चेन्नई और चंडीगढ़ स्थित घर और कार्यालय पर छापेमारी की है। इससे पहले ईडी ने भी उन्हें तलब किया था, लेकिन अब सीबीआई की कार्रवाई ने संजय पांडे की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।
संजय पांडे पर एनएसई घोटाले की मुख्य आरोपी चित्रा रामकृष्णन के इशारे पर फोन टैप करने का आरोप है।

संजय पांडे जब पुलिस कमिश्नर थे तो उन पर कई आरोप लगे थे। आरोप था कि संजय पांडे बदला लेने के लिए भाजपा नेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
उन पर मोहित कंबोज, प्रवीण दरेकर और किरीट सोमैया जैसे नेताओं से बदला लेने का आरोप है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय से शिकायत की गई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेश के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/suniel-shetty-will-now-debut-in-ott/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़