ताजा खबरेंमहाराष्ट्रमुंबई

CBSE Board Exams 2026: 10वीं की पहली परीक्षा अनिवार्य, दूसरे एग्जाम को लेकर बोर्ड का सख्त रुख

1.3k
CBSE Board Exams 2026: 10वीं की पहली परीक्षा अनिवार्य,

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 को लेकर महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन जारी किया है। 17 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षाओं से पहले बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रस्तावित दो परीक्षा प्रणाली में पहली परीक्षा सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगी। (CBSE Board Exams 2026)

छात्रों की उस मांग को खारिज कर दिया गया है, जिसमें उन्होंने किसी कारणवश पहली परीक्षा में अनुपस्थित रहने पर सीधे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति मांगी थी।

सीबीएसई के अनुसार, प्रत्येक छात्र को 10वीं की पहली बोर्ड परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य है। यदि कोई छात्र पहली परीक्षा में तीन या उससे अधिक विषयों में अनुपस्थित रहता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे छात्रों को ‘Essential Repeat’ श्रेणी में रखा जाएगा और वे अगले वर्ष मुख्य परीक्षा में ही शामिल हो सकेंगे।

बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि दूसरी परीक्षा मुख्य रूप से सप्लीमेंट्री या इंप्रूवमेंट के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी। पहली परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान और भाषाओं में से अधिकतम तीन विषयों में अपने अंकों में सुधार के लिए दूसरी परीक्षा दे सकेंगे। इससे अधिक विषयों में सुधार की अनुमति नहीं होगी।

यदि किसी छात्र का परिणाम पहली परीक्षा में कंपार्टमेंट आता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में कंपार्टमेंट श्रेणी के अंतर्गत शामिल होने का अवसर मिलेगा। यह अवसर उन छात्रों के लिए राहत के रूप में देखा जा रहा है, जो एक या दो विषयों में असफल हो जाते हैं। (CBSE Board Exams 2026)

सीबीएसई ने यह भी स्पष्ट किया है कि कक्षा 10 पास करने के बाद कोई अतिरिक्त विषय अलग से लेने की अनुमति नहीं होगी। बोर्ड का कहना है कि दो परीक्षा प्रणाली का उद्देश्य छात्रों को सुधार का अवसर देना है, न कि पहली परीक्षा को वैकल्पिक बनाना।

नए नियमों से छात्रों और अभिभावकों में हलचल है, लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि पहली परीक्षा में शामिल होना ही आगे की प्रक्रिया का आधार होगा। (CBSE Board Exams 2026)

Also Read: Ajit Pawar Legacy: अजित पवार के निधन के बाद 75 स्कूलों को अल्पसंख्यक दर्जा, मंत्रालय में गड़बड़ी के आरोप

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़