ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

चंद्रकांत पाटिल ने साधा राउत पर निशाना, कहा-‘तेरी बुझाओं में ताकत कितनी है, वो देख रे?

521

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने खास कोल्हापुरी अंदाज में शिवसेना नेता संजय राउत की जमकर आलोचना की है। चंद्रकांत पाटिल ने राउत की आलोचना करते हुए कहा कि, ‘अरे बाबा जिसका तुम्हें डर नहीं, उसके बारे में बार जिक्र क्यों करते हो?

भाजपा ने राज्य भर में जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करने का फैसला लिया है। इस मौके पर बोलते हुए पाटिल ने संजय राउत की आलोचना की। राउत ने कहा था कि, भाजपा जन यात्रा निकाले या और कोई यात्रा, जनता का आशीर्वाद हम पर है।
राउत के इसी बयान पर पाटिल ने खास कोल्हापुरी अंदाज में शिवसेना नेता संजय राउत की जमकर आलोचना की है। चंद्रकांत पाटिल ने राउत की आलोचना करते हुए कहा कि, ‘अरे बाबा जिसका तुम्हें डर नहीं, उसके बारे में बार जिक्र क्यों करते हो? तेरी बुझाओं में ताकत कितनी है, वो देख रे।

राउत के अलावा पाटिल ने कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के उस बयान का भी जवाब दिया। जिसमें उन्होंने भाजपा के दो नेताओं पर देश बेचने का आरोप लगाया। पाटिल ने जवाब दिया इस देश के लोकतंत्र की खूबी यह है कि कोई भी किसी से कुछ भी कह सकता है, ऐसा वडेट्टीवार का मत है। अंत में राजनीति में यह मायने रखता है कि वोट किसे मिलता है ? और किसकी सरकार आती है। आपकी सरकार को लोगों ने वोट नहीं दिया है। आप नौटंकी से सत्ता में आए हैं। मोदी जनता के वोट के कारण आए हैं। मोदी के बारे में बोलने से आपका कुछ नहीं होने वाला है। वडेट्टीवार देश के नागरिक हैं। इसलिए, उन्हें अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार है। लोग तय करेंगे कि मोदी ने देश को आगे बढ़ाया या गड्ढे में डाल दिया। उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव नतीजों से दिख रहा है।

मनसे-भाजपा गठबंधन, जिस पर बैठक के दौरान चर्चा होनी थी, पर हुई नहीं। हमने गठबंधन के लिए कोई बैठक नहीं की। उन्होंने कहा कि बैठक एक दूसरे को समझने, परप्रांतियों पर मनसे की भूमिका को समझने के लिए थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व ने गठबंधन के बारे में रेड अलर्ट जारी नहीं किया है।

Report by : Rajesh Soni

Also read : पहली बार बिना मास्क के दिखे मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, जानिए कहां और कैसे?

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़