ताजा खबरें

मुंबई के रानीबाग़ के नाममें बदलाव, अब ये बुलाया जाएगा

510

मुंबई (Mumbai)के रानी बाग को अब नई पहचान मिलनेवाली है और रानी बाग का नाम अब बदल दिया जाएगा। इसका आधिकारिक नाम अब ‘वीरमाता जीजाबाई भोसले बॉटनिकल गार्डन एंड जू’ होगा। मुंबई म्युनिसिपल कमिश्नर इकबाल सिंह चहल ने 12 दिसंबर को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी।

रानी बाग के 160 साल पूरे हो गए है इसलिए नाम के परिवर्तन को मंजूरी दी गई। विक्टोरिया गार्डन नाम के इस उद्यान का नाम बदलकर 1969 में ‘वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान’ कर दिया गया। 1980 के दशक में इसमें एक चिड़ियाघर जोड़ा गया था। और अब 2022 में इस नाम के साथ ‘वनस्पति’ जुड़ गया है। ऐतिहासिक विरासत स्थल के रूप में पहचाने जाने वाले यहां चार हजार से अधिक विभिन्न प्रकार के पेड़ हैं।वीरमाता जीजाबाई भोसले गार्डन और रानी बाग मुंबई का सबसे पुराना और सबसे बड़ा गार्डन है। इसका मूल नाम क्वीन विक्टोरिया गार्डन था।इस गार्डन का उद्घाटन 19 नवंबर 1862 को लेडी कैथरीन फ्रायर द्वारा किया गया था। 2012 में इस गार्डन के बनने के 150 साल पूरे हो गए।

Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़