ताजा खबरें

पैसे डबल करने का लालच देकर हुई ठगी

434

कल्याण – मुंबई से सटे कल्याण मे पैसे डबल करने का लालच देकर एक व्यक्ति को 1 लाख 80 हजार का चुना लगाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक ठाणे के रहने वाले अजीम इस्माइल कर्वेकर को एक महिला ने पैसा डबल करने का लालच दिया। महिला और उसके साथीदारों ने अजीम कर्वेकर को कल्याण के शिवाजी कॉलनी में बुलाया और उनसे 1 लाख 80 हजार रुपये नकद लेकर बदले में कागज के टुकड़ों से भरी थैली सौंपकर चंपत हो गए।

अजीम कर्वेकर ने इसकी सूचना कोलसेवाड़ी पुलिस को दी। गहन जांच में तकनीकी जानकारी की मदद से पुलिस ने उक्त धोखेबाजों को ट्रेस किया एवं जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम इशाक शरफ शेख, सोफिकुल लोचु शेख, इमरान मोहम्मद इकबाल खान और हमीदाबीबी जाफर अली गाजी बताया गया है जो मूल पश्चिम बंगाल तथा उत्तरप्रदेश के रहने वाले है।पुलिस की माने तो उक्त आरोपी विदेशी कर्रेंसी देने के बहाने भी लोगों के साथ ठगी किया करते हैं।

Also Read: संक्रान्ति की पूर्व संध्या पर शहर से लाखों रुपये का नायलोन मांजा जब्त किया गया

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़