राज्य सरकार और स्थानिय नगर निकाय अपने अपने क्षेत्र में लघुउद्योगों को बढावा मिले, पर्यटन को बढ़ावा मिले, प्रशासन को महसूल मिले और नागरिकों को भागदौड भरी जिंदगी में कुछ मनोरंजन पाने के लिये अवसर मिले इसलिये मुंबई, नई मुंबई, थाना आदि जिल्हों में तालुका स्तरीय मेले लगाये जा रहे है। ऐसा हि
एक मेला कुर्ला में लगाया है । जिसका जायजा हमारे मेट्रो मुंबई के सिनियर रिपोर्टर विनोद कांबले ने लीया है । तो पता चला है कि यहा स्थानिय विधायक
मंगेश कुडालकर कि पहल पर कुर्ला एस टी डेपो में कुर्ला फेस्टीवल के शीर्षक से मेला लगाया गया है। यहा महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्वयम् मौजूदगी लगाकर लघू उद्योगों को प्रोत्साहित किया है। तो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई महानगरपालिका कि बजट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कि है । वहीं दुसरी ओर इस मौके पर विधायक मंगेश कुडालकर ने पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे को बोलने से बेहतर काम करना चाहिये यह कहकर उनका समाचार लीया है। साथ उन्होने आगे यह भी कहा कि मैं आदित्य ठाकरे को वर्ली छोड़कर कुर्ला आने और मेरे साथ चुनाव लड़ने की चुनौती देता हूं । इस विधान से शायद राजनितिक हवामान गरमाने कि आशंका है।
Also Read: धवन की पत्नी को कोर्ट ने लगायी जोरदार फटकार