ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

पर्यावरण रक्षा के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी अपील

324

आज आषाढ़ी एकादशी (Ashadhi Ekadashi)के अवसर पर भगवान विट्ठल की भव्य यात्रा निकलेगी। इस मौके पर चंद्रभागा नदी के तट पर लाखों श्रद्धालुओं का मेला लगा है। हर कोई भगवान विट्ठल की भक्ति में मग्न है। इस बीच आषाढ़ी एकादशी यात्रा के अवसर पर पर्यावरण की सुरक्षा के लिए ‘पर्यावरण वारी-पंढरदारी’ नामक एक पहल शुरू की गई।

इस कार्यक्रम का समापन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में हुआ। मुख्यमंत्री ने प्रदूषण फैलाने वाले प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में सरकारी विश्राम गृह में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग और महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित ‘पर्यावरण वारी-पंढरदारी’ पहल का समापन हुआ।

इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मौजूद लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री शिंदे ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, सिंगल यूज्ड प्लास्टिक बहुत अधिक प्रदूषण पैदा कर रहा है। इसलिए 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

इस मौके पर मुख्यमंत्री की पत्नी लता शिंदे, सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, विधायक प्रा. तानाजी सावंत, महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव अशोक शिंगारे, कलेक्टर मिलिंद शम्भरकर, पुलिस अधीक्षक तेजस्वी सतपुते उपस्थित थे।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :-https://metromumbailive.com/singing-video-of-a-small-child-went-viral/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़