ताजा खबरेंमनोरंजन

सलमान और रितेश देशमुख का दिखा कॉम्बिनेशन, स्पेशल सॉन्ग में नज़र आएंगे भाईजान

467

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख आज यानी 17 दिसंबर को अपना 44वां जन्मदिन मना रहे है। रितेश इन दिनों अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म ‘वेद’ को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार रितेश ने डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। इस फिल्म में रितेश अहम और बेहद ही गंभीर भूमिका निभाते नजर आएंगे। रितेश देशमुख और बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की दोस्ती काफी अच्छी है वही आज बर्थडे पर सलमान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर रितेश को बर्थडे विश किया।

सलमान खान ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, यह वीडियो बहुत खास है क्योंकि सलमान ने रितेश की फिल्म वेद में एक छोटा सा रोल किया है। सलमान ने ‘वेद लवले’ गाने में गेस्ट आर्टिस्ट का रोल प्ले किया है. गाने का टीजर शेयर करते हुए सलमान खान ने रितेश को बर्थडे विश किया । सलमान ने गाने का टीजर शेयर करते हुए लिखा है, ‘आज मेरे भाई का बर्थडे है और मैं गिफ्ट तो बनता है। रितेश बॉलीवुड केबड़े अभिनेताओं में से एक हैं। रितेश की फिल्म ‘वेड’ में उनकी पत्नी जेनेलिया भी नजर आएंगी। रितेश सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आते हैं. वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो शेयर कर अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं।ये फिल्म 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Also Read: आदित्य ठाकरे की हो रही है तारीफ़।

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़