ताजा खबरें

प्रेमी के साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करने से पहले किया आखिरी जुर्म

359

मुंबई : मुम्बई में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक अपराधी महिला ने अपने प्रेमी के साथ नई जिंदगी शुरू करने के लिए एक बार फिर अपराध का रास्ता चुन लिया। लेकिन इस बार महिला के लिए यह काफी महंगा पड़ गया। जीआरपी पुलिस ने उसे गोवा के रेस्टुरेंट से गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई में अपने प्रेमी की मदद करने के लिए आपराधिक जीवन में लौटना एक महिला को महंगा पड़ गया. जीआरपी वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अनिल कदम के मुताबिक, 35 वर्षीय आरोपी शल्का सुरेश गावस और गोवा में रहने वाला उसका प्रेमी ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था.साथ ही उन्होंने सोचा था कि वो अपनी नई जिंदगी की शुरुआत करने के लिए नया बिजनेस शुरू करेंगे। लेकिन इसके लिए उन्हें काफी पैसों की जरूरत थी।

इसके लिए आरोपी शलका ने साल 2022 में जब पीड़ित को नौकरी की तलाश थी.तब महिला ने पीड़ित को मालाड स्टेशन मिलने के लिए बुलाया था महिला ने पीड़ित को बताया कि वह उसे नौकरी दिला सकती है लेकिन उसके पहले एक कैमरे की जरूरत लगेगी. पीड़ित नौकरी पाने के लिए पवई से एक कैनन कंपनी का कैमेरा भाड़े से लेकर आया. जिसकी कीमत करीब 1.5 लाख रुपये है. दोनो एकबार फिर मालाड स्टेशन पर मिले और महीला को कैमेरा दे दिया। महिला पीड़ित को दूसरे दिन मिलने को बोलकर स्टेशन से चली गई। दुसरे दिन जब पीड़ित मालाड स्टेशन आकर महिला को कॉल करने लगा तो महिला का सभी कांटेक्ट बंद हो गया था। पीड़ित ने इसकी शिकायत बोरीवली जीआरपी को दिया.मामला दर्ज करने के बाद किरण कांबले और वरिष्ठ निरीक्षक अनिल कदम के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई और मामले की जांच शुरू हुई।

जीआरपी पुलिस जांच करते हुए महिला को गोवा के एक रेस्टुरेंट से गिरफ्तार कर लिया महिला के पास से कैमेरा जब्त कर लिया.जांच में यह पता चला कि आरोपी महिला काफी लंबे समय से ऐसे फ्रॉड को अंजाम दे रही थी। महिला के ऊपर मुंबई महाराष्ट्र के अलग अलग पुलिस स्टेशन में दर्जनों मामले दर्ज है।

Also Read: विक्रोली में सडक सुरक्षा सप्ताह, लोगों को किया गया जागरूक

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़