मुंबई करो को होने वाली परेशानी को देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से मुंबई भर में आंदोलन किया गया। मुलुंड में भी ईशान्य मुंबई जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष की और से टी वार्ड कार्यालय के बाहर आंदोलन किया गया। इस दौरान जमकर नारेबाज़ी भी की है। आप को बता दे कि मुलुंड यह बीजेपी का गढ़ मनाता जाता है। परंतु कई वर्षो से बीजेपी के जनप्रतिनिधियों होने के बावजूद मुलुंड में अभी भी सड़को पर गड्ढे नहीं पाटे गए है, कई जगहों पर सौचालये की समस्या निर्माण हो रही है और मुलुंड सहित कई जगहों पर भूस्खलन का भी डर नागरीको और रही वासियों के मन में है। इन तमाम मुद्दों को लेकर आज आंदोलन किया गया। इस दौरान टी वार्ड के सहायक आयुक्त को पत्र भी दिया गया और जल्द से जल्द इन पर एक्शन लेते हुए इन समस्याओं के समाधान करने की मांग की गई यदि आने वाले दिनों में इन समस्याओं का निवारण नहीं किया गया तो तीव्र आंदोलन किए जाने का इशारा भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर से दिया गया है।
Also Read: