मुंबई (Mumbai)में 2019 में एक नाबालिक अभिनेत्री से छेड़छाड़ के मामले में अब जाकर विशेष अदालत ने आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई है। तीन साल पहले दादर रेलवे स्टेशन पर रात करीब साढ़े 8 बजे जब 16 साल की एक्ट्रेस अपनी शूटिंग से वापस लौट रही थी और जब अभिनेत्री ने जनरल डिब्बे में ट्रेन बदली तो उसके पीछे खड़े युवक ने उसके कंधे पर हाथ रखा ,जब अभिनेत्री ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने अभिनेत्री के साथ यौन शोषण किया। जिसके बाद लड़की आरोपी युवक को थप्पड़ मारकर मुलुंड स्टेशन पर उतर जाती है और आरोपी को रेलवे पुलिस को सौंप देती है।आरोपी ओमहरी सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाता है और अब जाकर मामले की सुनवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट तीन साल की सजा सुनाती है।
Also Read :- https://metromumbailive.com/alert-issued-in-maharashtra-and-mumbai-in-case-of-aftab-and-shraddha/