ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट ने बढ़ाई मुंबई की चिंता, फिर लग सकते हैं प्रतिबंध?

379

दक्षिण अफ्रीका(South  America)में पाए गए कोरोना के नए वैरिएंट ने महाराष्ट्र (Maharashtra) में भी चिंता बढ़ा दी है। इस नए वैरिएंट को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने हाई अलर्ट जारी किया है। देश और राज्य में लगे पहले लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर महाराष्ट्र पर पड़ा था। क्योंकि महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा उद्योग हैं। लॉकडाउन के चलते कारोबार ठप हो गया। सबसे ज्यादा लॉकडाउन की मार छोटे व्यापारियों पर भी पड़ी थी।

इस बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कोरोना के अफ्रीकन वैरिएंट को लेकर टेंशन जताते हुए कहा कि, ‘कोरोना के नए वैरिएंट से मुंबई में टेंशन जरूर बढ़ गई है। दक्षिण अफ्रीका से आने वाले मरीजों को कवरन्टीन में रखे जाने के बारे में मनपा विचार कर रही है।

आपको मालूम हो कि, एक बार फिर यूरोप, ऑस्ट्रेलिया और चीन जैसे देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। वहीं WHO ने फरवरी 2022 तक यूरोप में 5 लाख लोगों की मौत की आशंका जताई है। अब यूरोप कोरोना का केंद्र बनता दिखाई दे रहा है। इसके अलावा कई देशों में कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए आंशिक लॉकडाउन भी लगा दिया गया है।

Reported By: Rajesh Soni

Also Read: https://metromumbailive.com/mumbai-again-embarrassed-20-year-old-girl-murdered-after-rape/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़