ताजा खबरें

रिक्शा चोरों के एक गिरोह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया

293

ठाणे : मुंबई के ठाणे जिले में रिक्शा चोरों के एक गिरोह को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई से रिक्शा चुराने वाले चार लोगों के गिरोह को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई नवी मुंबई क्राइम ब्रांच ने की है।पिछले एक साल में अकेले नवी मुंबई से ही 150 से ज्यादा रिक्शा चोरी हो गए। इस मामले में नवी मुंबई पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगने से आरोपियों द्वारा रिक्शा चोरी के अपराधों में इजाफा हो गया था।

अंत में, नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त मिलिंद भराम्बे ने क्राइम ब्रांच यूनिट को मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाने का आदेश दिया। आखिरकार मुम्बई के गोवंडी, मानखुर्द से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 2 और आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों के पास से कुल 7 लाख कीमत के 10 रिक्शा जब्त किए गए हैं।

Also Read: तीन महीने की तुलना में मिर्च के दाम गिरने से किसान परेशान

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़