ठाणेताजा खबरेंमुंबई

Dahi handi 2023: मुंबई और ठाणे के इन इलाकों पर धूमधाम से मनाई जाएगी दही हांड़ी

586
Dahi handi 2023: मुंबई और ठाणे के इन इलाकों पर धूमधाम से मनाई जाएगी दही हांड़ी

मुंबई में दही हांड़ी (Dahi Handi 2023 Festivali)का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दही हांड़ी के बाद से ही महाराष्ट्र में बड़े-बड़े त्योहारों की शुरवात होती है। मुंबई में दही हांड़ी,जन्माष्टमी के दूसरे दिन मनाया जाता है। उस दिन गोविन्दों की टोली सड़कों पर बड़े-बड़े थर लगते है जो आकर्षण का केंद्र होते है। राज्य सरकार ने इसी साल दहीहांडी को साहसिक खेल का दर्जा दिया है और गोविंदाओंको एक खिलाडी का दर्जा मिला है। महाराष्ट्र में कुछ ही दिनों पहले प्रो दहीहांडी लीग का आयोजन किया गया … प्रो गोविंदा टूर्नामेंट का उद्घाटन 27 अगस्त को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया। महाराष्ट्रभर (Maharashtra) में राजनितिक पार्टयों द्वारा धूमधाम से दही हांड़ी (Dahi Handi) का आयोजन होता है।

महारष्ट्र के इन जगहों पर धूमधाम से मनाई जाती है दही हांड़ी

1. घाटकोपर में राम कदम की दही हांड़ी
महाराष्ट्र भर में पहले नंबर पर राम कदम (Ram kadam) की दही हांड़ी आती है। इस दहीं हांड़ी (dahi handi 2023) के आयोजन में भाजपा नेता राम कदम करोड़ों रूपया कर्ज करते हैं। राम कदम की दही हांड़ी महाराष्ट्र भर में सबसे महंगी दही हांड़ी है। राम कदम इस साल 25,25,225 लाख की दही हांड़ी रखी है। सिने सितारे ही हैं जो पर्यटकों और मुंबईकरों को इस जगह की ओर आकर्षित करते हैं। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मशहूर हस्तियां शामिल होंगी। इससे पहले इस इवेंट में शाहरुख खान, आशा पारेख, अमीषा पाटे शामिल हो चुके है।

2. ठाणे में प्रताप सरनाईक की दही हांड़ी
इस दही हांड़ी का आयोजन ठाणे के वर्तक नगर में होता है। शिवसेना नेता प्रताप सरनाईक (Pratap sarnaik) द्वारा आयोजित, संस्कृति युवा प्रतिष्ठान दही हांडी ने पिछले कुछ वर्षों में एक प्रभावशाली प्रतिष्ठा बनाई है। प्रताप सरनाईक की दही हांड़ी 7,77,777 लाख रुपयों की होती है। 2012 में, जय जवान गोविंदा पथक ने 43.79 फुट और 9 थरो वाला पिरामिड बनाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया । समूह ने नकद पुरस्कार के रूप में 11 लाख रुपये जीते।

3. वर्ली में आशीष शेलार की दही हांड़ी
बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने इस साल वर्ली के जंबूरी मैदान में मुंबई (Mumbai famous dahi handi) की दूसरी सबसे बड़ी दही हांड़ी का आयोजन किया है। यह दही हांड़ी 51,51,510 लाख की होगी

4. ठाणे में अविनाश जाधव की दही हांड़ी
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के ठाणे और पालघर जिला प्रमुख अविनाश जाधव (Avinash Jadhav) भी ठाणे में धूमधाम से दही हांड़ी का आयोजन करते है। अविनाश जाधव दवार ठाणे में इस साल 11,11,111 लाख की दही हांडी रखी है। मनसे की यह सबसे बड़ी दही हांड़ी होती है

5. बोरीवली में परकाश सुर्वे की दही हांड़ी
शिंदे गुट के विधायक प्रकाश सुर्वे (Prakash Shurve) की दही हांड़ी इस साल 55,55,555 लाख की ही होगी जो मुंबई की सबसे बड़ी दही हांड़ी है में से एक है। प्रकाश सुर्वे हर साल दही हांड़ी का आयोजन मुंबई के बोरीवली (Borivali)  में करते हैं

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़