कोरोनाठाणेताजा खबरेंनाशिकपालघरपुणेपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमीरा भयंदरमीरा रोडमुंबईराष्ट्रीय

दाऊद इब्राहिम का गुर्गा नवी मुंबई से गिरफ्तार

480

नवी मुंबई से ड्रग्स का मुख्य सप्लायर दाऊद इब्राहिम का भरोसे मंद और खास गुर्गा मुहम्मद अजीम को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के नवी मुंबई में गिरफ्तार कर लिया है।
अंडरवर्ल्ड डॉम दाऊद इब्राहिम के गुर्गे की गिरफ्तारी का मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो काफी समय से इंतजार कर रही थी। और आखिरकार उसे गिरफ्तार कर ही लिया। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अनुसार अजीम खुद रक बड़ा गैंगेस्टर है। जो लोगों से वसूली करता था और ड्रग्स की सप्लाई भी करता है। मुंबई पुलिस के अनुसार उसपर ठाणे में वसूली के कई मामले अब तक दर्ज हो चुके हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अनुसार वह पकड़े जाने के डर से विदेश भागने की फिराक में था लेकिन तब तक एनसीबी की टीम ने उसे नवी मुंबई से धर दबोचा। गिरफ्तारी के वक्त भी एनसीबी ने उसके पास से कॉमर्शियल क्वांटिटी की मात्रा में ड्रग्स भी बरामद किया है।

Reported by – Brijendra Pratap Singh

Also Read – शिवसेना- बीजेपी फिर आ सकते हैं साथ

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़