ताजा खबरेंमनोरंजन

देबिना बनर्जी और गुरमीत चौधरी ने अपनी दूसरी बेटी का रखा ये नाम

349

एक्ट्रेस देबिना बनर्जी सीरियल की दुनिया की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री हैं। गुरमीत चौधरी से शादी करने के बाद दोनों 11 नवंबर को दूसरी बार माता-पिता बने। देबिना ने ग्यारह साल बाद अप्रैल 2022 में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया था। इसके तुरंत बाद देबीना 11 नवंबर 2022 को दूसरी बार मां बनीं। जहाँ उन्होंने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के दो महीने बाद अब दोनों ने उसके नाम का ऐलान किया है।

गुरमीत चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस फोटो में देबिना और गुरमीत किसी बीच पर नजर आ रहे हैं और दोनों ने अपनी बेटी के नाम डिविशा रखा है। गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी की दूसरी बेटी का नाम दिविशा है। फोटो को कैप्शन देते हुए गुरमीत ने कहा, हमारी बेटी का नाम दिविशा। नाम का अर्थ है सभी देवी-देवताओं में प्रमुख और दुर्गा का रूप।। शादी के 11 साल बाद देबिना और गुरमीत को एक बच्चा हुआ। इसी बीच देबिना ने अप्रैल 2022 में अपनी पहली बेटी को जन्म दिया। उसका नाम लियाना है। फिर नवंबर के महीने में वो दोबारा मां बनीं।

Also Read: पहली बार पिया दारू और चली गई जान, पार्टी में हुई मौत के बाद हड़कंप

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़