ताजा खबरेंपॉलिटिक्स

दीपक केसरकर मुझे जेल भेजना चाहते है लेकिन मैं झुकेगा नहीं : संजय राउत

377

महाराष्ट्र के मंत्री दीपक केसरकर और शिवसेनासांसद संजय राउत आमने-सामने हैं। एकनाथ शिंदे के नेता केसरकर के 2024 में राजनीति से बाहर होने पर राउत की टिप्पणियों के बाद केसरकर ने कहा था की संजय राउत जल्द जेल जायेंगे। हालाँकि अब खुद संजय राउत ने इसका जवाब देते हुए कहा की मैं झुकेगा नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केसरकर ने कहा कि राउत 2024 में फिर से जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि वे उसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं, जो आतंकवादी इस्तेमाल करते हैं।केसरकर पर पलटवार करते हुए संजय राउत ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा की “शिंदे गैंग के दीपक केसरकर मुझे जेल की सलाखों में डालने की धमकी दे रहे हैं। मुझे आशा है कि अमित शाह और देवेंद्र फडणवीस इन बेशर्म धमकियों को देख रहे होंगे! क्या उन्हें लगता है कि कानून एक भोली लड़की की तरह उनके इशारों पर नाच सकता है? मिस्टर केसरकर, मुझे गिरफ्तार करो, मुझे फांसी दो।” या मुझे गोली मार दो, मैं दोहराता हूं, मैं झुकेगा नहीं साला।

Also Read: ST Bus : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर ‘लालपरी’ बंद; एसटी प्रशासन का बड़ा फैसला

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़