बॉलीवुड (Bollywood)में इस वक्त सिर्फ एक ही गाने की चर्चा है. वो गाना है पठान फिल्म का ‘बेशरम रंग’ । इस गाने में दीपिका की बोल्डनेस ने सारी हदें पार करदी है और अब ये फिल्म भगवा बिकिनी को लेकर विवादों में नजर आ रही है. इतना सब होने के बाद भी अब सोशल मीडिया पर इस गाने की रील बन रही है.ऐसी ही एक रील सामने आई है, इस रील को देखकर आपकी भी हंसी छूट जाएगी.
सोशल मीडिया पर इस समय एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ बच्चे ‘बेशरम रंग’ गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में कुछ बच्चे दीपिका पादुकोण के डांस मूव्स को कॉपी करते नजर आ रहे हैं। इन डांस मूव्स को देखकर कई लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। इस वीडियो पर लोगों ने कई कमेंट भी किए हैं. @DeepikaBhardwaj नाम के एक ट्विटर यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो को अब तक 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही कई यूजर्स इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा, ये दीपिका से बेहतर डांस कर सकता है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, पुरुष किसी महिला से कम नहीं होता।
I can't stop laughing AND watching ?#BesharamRang #DeepikaPadukone #Pathan pic.twitter.com/4JhMQ10yA0
— Deepika Narayan Bhardwaj (@DeepikaBhardwaj) December 14, 2022
पठान फिल्म का पहला गाना ‘बेशरम रंग’ का वीडियो सोशल मीडिया पर रिलीज हो गया है. इस गाने को अब तक 46 लाख लोग देख चुके हैं. इस गाने को लेकर देशभर में कई तरह के विवाद चल रहे हैं.