ताजा खबरेंमनोरंजन

दीपिका ने फैन को कहा-डोंट टच मी, जमकर हो रही ट्रोल

463

एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ सीरियल ‘ससुराल सिमर का’ के बाद काफी फेमस हो गई। इस शो की बदौलत दीपिका ने काफी नाम भी कमाया। फैंस दीपिका को काफी प्यार भी करते है लेकिन दीपिका की एक हरकत देखने के बाद अब उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।दरअसल कल दादासाहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड में पहुंची दीपिका हाई हील्स में चलते-चलते अचानक स्लिप हो जाती है जिसके बाद वो गिरने ही वाली थी की उनके पास खड़े एक फैन उन्हें बचा लेते है लेकिन इसी बात पर दीपिका को गुस्सा आजाता है और वो फैन से कहती है की डोंट टच मी। बस फिर क्या था इस वीडियो को देखकर अब फैंस जानकर दीपिका की क्लास लगा रहे है। फैंस को दीपिका का ये व्यवहार बिलकुल ठीक नहीं लगा।

जानकरी के लिए आपको बतादें की दीपिका ने 2011 में ‘ससुराल सिमर का’ सीरियल में काम करना शुरू किया था। इस सीरियल से उन्हें खूब नाम मिला। इस सीरियल में काम करने के दौरान उनकी शादी रौनक सैमसन से हुई थी। लेकिन इन दोनों की जिंदगी ज्यादा दिन नहीं चली। तीन साल बाद उनका तलाक हो गया। इसके बाद दीपिका को शोएब से प्यार हो गया और उन्होंने निकाह कर लिया। सोशल मीडिया पर फैंस इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी करते है।

Also Read: श्रद्धा के हत्यारे आफताब के खिलाफ हिंदू संघटन ने की नारेबाजी

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़