ताजा खबरेंपॉलिटिक्समहाराष्ट्रमुंबई

देवेंद्र फडणवीस का लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान, कहा-‘देश में परमानेंट लॉकडाउन….’

300

महाराष्ट्र (Maharashtra)  के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लॉकडाउन को लेकर बड़ा बयान दिया है।
फड़णवीस (Fadnavis) ने कहा कि, ‘अगर हमने भारत में कोरोना पर चार वैक्सीन विकसित नहीं की होती तो देश में टीकाकरण संभव नहीं होता। अमेरिका और ब्रिटेन से पहले हम टीका लगा रहे हैं। अन्यथा उनके लोगों को टीका लगने के बाद हमें टीका मिलते। जिसके कारण हमें परमानेंट लॉकडाउन लगाना पड़ जाता।

देवेंद्र फडणवीस आज नवी मुंबई आए थे। उन्होंने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। हम सब कोरोना से जूझ रहे हैं। इसका अर्थव्यवस्था पर विनाशकारी प्रभाव पड़ा है। केंद्र सरकार ने आर्थिक पैकेज भी दिया है। लेकिन भारत जैसे विशाल देश में टीकाकरण अभियान चलाना एक मुश्किल काम था।

आज हमने अपने देश में चार टीके विकसित किए हैं। अगर वे नहीं होते, तो अमेरिका और ब्रिटेन पहले खुदके नागरिकों को टीका लगाते और फिर हमें टीका देतें। जिसके कारण हमारे देश में परमानेंट लॉकडाउन की स्थिति उत्पन्न हो जाती।

कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को लेकर नागरिकों के मन में भ्रम पैदा कर दिया है। भ्रम को दूर करने की जरूरत है। भ्रम पैदा किया गया है कि टीकाकरण मृत्यु और नपुंसकता का कारण बनता है। हालांकि, लोग अब टीके के प्रभावों से अवगत हो रहे हैं।

 

Reported By – Rajesh Soni

Also Read – कोरोना नियमों को तोड़ते हुए मनसे नेता ने फोड़ी दही हांडी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़