ताजा खबरें

10 सदस्यीय समिति को लव जिहाद से ना जोड़े- मंगल प्रभात लोढ़ा

402

मुंबई : महाराष्ट्र के महिला व बाल विकास मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने अंतरधर्मीय प्रेम विवाह में आने वाली अड़चनों को समझने और मदद करने के लिए एक 10 सदस्यीय समिति बनाई है, जो जरूरत पड़ने पर ऐसे मामलों में जरूरी कानूनी मदद और मार्गदर्शन भी करेगी। खास बात है कि श्रद्धा की हत्या के बाद राज्य के मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने इस तरह की समिति बनाने की घोषणा की थी।

समिति को लव जिहाद से ना जोड़े अंतरधर्मीय प्रेम विवाह के संबंध में समिति बनाई गई है। 10 लोगो की कमिटी बनाई जा रही है। कमेटी का उद्देश्य अंतरधर्मीय प्रेम विवाह के अड़चनों को हल करना है। जिसके तहत एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। जिसमे अगर लड़की इस नंबर के तहत संपर्क कर मदद ले सकती है। यह एक पाजिटिव स्टेप है यह श्रद्धा वालकर की घटना के बाद यह कदम उठाया गया है,श्रद्धा ने पुलिस में भी शिकायत किया था लेकिन इसके बावजूद भी कुछ नही हुआ था।

Also Read: बिलासपुर छत्तीसगढ़ थाने से चंद मीटर की दूरी पर दिनदहाड़े हुई वारदात

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़