दुनिया में शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा ,जिसके सपने न दिखाई देते हों। कुछ सपने अच्छे तो कुछ बुरे किस्म के होते है। कुछ सपनों के दिखाई देने से दूसरे दिन मन आनंदित रहता है तो कुछ से चिंता बढ़ जाती हैं हालंकि ,शास्त्र के मुताबिक़ ,हर सपने के पीछे महत्वपूर्ण सकेंत छिपा होता है। जहां कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं तो कुछ अशुभ घटनाओं की और इशारा करती है। हो सकता हैं की आपको सपने में कई दफा पैसा दिखाई दिया हो। आइये जानते हैं की सपने में अगर पैसा दिखाई दे तो उसका क्या मतलब होता हैं
बैंक में पैसा जमा
अगर आपको सपने में दिखाई दे की बैंक में पैसा जमा करा रहे हैं तो इसे शुभ संकेत माना जाता हैं। इसका अर्थ हैं की जल्द आपके पास कहीं न कहीं से धन आने वाला हैं ,सपने में किसी से या कहीं से भी पैसा मिलते हुए दिखाई देना अच्छे भविष्य की तरफ इशारा करते हैं। इसका मतलब हैं बुरे दिनों की समाप्ति होने वाली हैं और अच्छे दिन आने वाले है।
सपनों में सिक्के देखना
सपने में बहुत सारे सिक्के दिखाई देना अच्छा नहीं माना जाता हैं। शास्त्र के मुताबिक ,ऐसा दिखाई देने से आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता हैं सपने में पैसा खोना अशुभ माना जाता हैं इससे धन हानि का सामना करना पड़ सकता हैं
गड़ा हुआ धन
इंसान को कई बार सपने में ऐसा भी दिखयी देता हैं की उसको कहीं गड़ा हुआ धन मिला हैं। इसका मतलब हैं की कहीं से अचानक धन लाभ होगा ,जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
Also Read: महाराष्ट्र की राजनितिक हलचल हुई तेज