ताजा खबरेंदुनियादेशमुंबई

मुंबई की सोसाइटी में लिफ्ट को लेकर कुत्ते और युवक की पिटाई

362

मुंबई के साकीनाका से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है जहां एक महिला और उसके पति ने एक युवक और उसके पालतू कुत्ते की इसलिए पिटाई कर दी क्यूंकि वो दोनों इमारत की लिफ्ट से बाहर नहीं निकले। जानकरी के मुताबिक पीड़ित ने साकीनाका पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है।

दरअसल, सोमवार रात साकीनाका के नाहर अमृत शाला इलाके के अरुम सोसाइटी में रहनेवाले 24 साल के सुनील राठौड़ अपने पालतू कुत्ते को घूमाने लिफ्ट का इस्तेमाल कर नीचे जा रहे थे तभी नौवीं मंज़िल पर लिफ्ट रुकने पर एक महिला ने उन्हें उतरने के लिए कहा क्यूंकि महिला को कुत्ते से एलेर्जी थी लेकिन पीड़ित ने उनकी बात नहीं मानी और वो नीचे चला गया। जिसके बाद महिला उसके पति और एक सुरक्षाकर्मी पीड़ित का पीछा कर पार्किंग क्षेत्र में पहुंचे और उनके साथ गालीगलौज और मारपीट करने लगे। सुनील राठौड़ के मुताबिक महिला ने अपने डंडे से कुत्ते पर भी दो बार वार किया। साकीनाका पुलिस ने पीड़ित सुनील राठौड़ की जानकारी लेने के बाद शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read: Tata का बड़ा फैसला, एक हो जाएंगी Air India और विस्तारा

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़