ताजा खबरें

Dubai-Mumbai Train : समुद्र के नीचे, दुनिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट।

2.1k
Dubai-Mumbai Train : समुद्र के नीचे, दुनिया का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट।

Dubai-Mumbai Train : भारत और दुबई के बीच यात्रा करने वालों के लिए एक रोमांचक खबर सामने आई है। जल्द ही दुबई से मुंबई के बीच एक हाई-स्पीड ट्रेन चलाई जा सकती है, जो पूरी तरह से समुद्र के नीचे दौड़ेगी। यह दुनिया का अब तक का सबसे बड़ा रेलवे प्रोजेक्ट होगा, जो भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगा। इस प्रोजेक्ट की घोषणा UAE के नेशनल एडवायजरी ब्यूरो के मैनेजिंग डायरेक्टर अब्दुल्ला अल्शेही ने की है। (Dubai-Mumbai Train

इस ट्रेन का रूट लगभग 2000 किलोमीटर लंबा होगा और यह पूरी तरह से समुद्र के नीचे से गुजरेगा। ट्रेन की गति रॉकेट जैसी होगी, जिससे यात्रियों को दुबई से मुंबई पहुंचने में महज कुछ घंटे ही लगेंगे। यह प्रोजेक्ट सिर्फ यातायात सुविधा के लिए ही नहीं, बल्कि व्यापारिक दृष्टिकोण से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके जरिए UAE से भारत को तेल की आपूर्ति और भारत से UAE को पानी की आपूर्ति आसान हो जाएगी।

हालांकि, यह प्रोजेक्ट अभी सिर्फ विचाराधीन है और इसकी तकनीकी, पर्यावरणीय और आर्थिक व्यवहारिकता का आकलन किया जा रहा है। समुद्र के नीचे इतनी लंबी दूरी तक रेलवे ट्रैक बिछाना इंजीनियरिंग की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि होगी, लेकिन इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए बड़े पैमाने पर निवेश और अत्याधुनिक तकनीक की जरूरत होगी। (Dubai-Mumbai Train)

अगर यह प्रोजेक्ट हकीकत बनता है, तो यह न केवल भारत और UAE के बीच व्यापार और यात्रा को आसान बनाएगा, बल्कि भविष्य में अन्य देशों के लिए भी समुद्र के नीचे रेलवे निर्माण की नई संभावनाओं को जन्म देगा। हालांकि, अभी यह योजना शुरुआती चरण में है और इसके क्रियान्वयन में लंबा समय लग सकता है, लेकिन अगर यह सफल होता है, तो यह दुनिया की सबसे अनोखी रेलवे परियोजना साबित होगी।

Also Read : Pune : पत्नी के साथ दरिंदगी, पति ने दोस्त को दिया संबंध बनाने का प्रस्ताव

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़