ताजा खबरें

गौतम अडानी की गूंज अब पहुंची इजराइल, प्रधानमंत्री नेतन्याहू से की मुलाकात

359

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट और अडानी समूह की कंपनियों को होने वाले घाटे की खबरों के बीच गौतम अडानी ने इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात की है। यात्रा के दौरान इजराइल के प्रधानमंत्री ने अडानी पोर्ट को ‘पोर्ट ऑफ हाइफा’ सौंप दिया है। अडानी पोर्ट एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन भारत में पोर्ट सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है।

अडानी पोर्ट ने भारत में मुंद्रा पोर्ट विकसित किया। कंपनी के मालिक गौतम अडानी ने इजरायल के प्रधानमंत्री के साथ अपनी मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है। अडानी पोर्ट अब इजरायल के ‘पोर्ट ऑफ हाइफा’ को विकसित करने का काम करेगा। जो अदानी ग्रुप के लिए एक बड़ी कामयाबी होगी।

Also Read: शातिर बुलेट चोर बंटी और बबली को कस्तूरबा पुलिस ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़