मुंबई (Mumbai)की युवती की दिल्ली में हत्या के बाद राज्य भर में माहौल गर्म है। लोगों द्वारा इस मामले पर अलग -अलग तरह के बयान दिए जा रहे है।वही अब इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री ने विवादित टिप्पणी की है. इस मामले में केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने आरोप लगाया है कि पढ़ी-लिखी लड़कियों ने अपने मां-बाप को छोड़कर लिव इन रिलेशनशिप को चुना.अक्सर ऐसी लड़कियां ही इन घटनाओं का शिकार होती है। केंद्रीय मंत्री के इस विवादित बयान पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी से केंद्रीय मंत्री को कैबिनेट से बाहर करने की मांग की है.
ऐसे अपराधों के लिए लिव-इन रिलेशनशिप को जिम्मेदार बताते हुए केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा, “ऐसी घटनाएं अब उन सभी लड़कियों के साथ हो रही हैं, जो शिक्षित हैं और जो खुद को स्पष्टवादी और भविष्य के फैसले खुद लेने में सक्षम मानती हैं। उन्होंने श्रद्धा वॉकर हत्याकांड का जिक्र करते हुए एक निजी न्यूज़ चैनल पर प्रतिक्रिया दी। “वे लिव-इन रिलेशनशिप में क्यों रह रहे हैं? यदि वे ऐसा करना चाहते हैं, तो उन्हें लिव-इन रिलेशनशिप के लिए ठीक से रजिस्टर कराना चाहिए। अगरमाता-पिता लिव-इन रिलेशनशिप के लिए तैयार नहीं हैं, तो कोर्ट मैरिज करें और फिर साथ रहें। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा, “लड़कियों को सोचना चाहिए, वे ऐसा क्यों कर रही हैं? इन सभी चीजों के लिए शिक्षित लड़कियां जिम्मेदार हैं. क्योंकि माता-पिता दोनों ने इसके लिए मना कर दिया था. शिक्षित लड़कियों को ऐसे रिश्तों में नहीं आना चाहिए.हालाँकि मंत्री के इस बयान के बाद एक बार नया विवाद खड़ा होते हुए नज़र आरहा है। केंद्रीय मंत्री के इस बयान पर शिवसेना सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, “मुझे आश्चर्य है कि उन्होंने यह नहीं कहा कि इस देश में पैदा होने के लिए लड़कियां जिम्मेदार हैं। बेशर्म, निर्दयी और क्रूर.सभी समस्याओं के लिए लड़कियों को दोष देने की मानसिकता लगातार पनप रही है।”
Also Read :- https://metromumbailive.com/bombay-court-underworld/