महाराष्ट्र (Maharashtra)राज्य सड़क परिवहन निगम ने 5,150 इलेक्ट्रिक बस किराए पर लेने, 2000 डीजल बसें खरीदने और 5000 डीजल बस को डीजल से एलएनजी में बदलने को मंजूरी दी है। शुक्रवार को बैठक में यह निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से कर्ज लेने की योजना को संवैधानिक रूप से मंजूरी दे दी है। विज्ञापन में कहा गया है कि निदेशक मंडल की 302वीं बैठक में शिंदे ने यह भी कहा कि राज्य की जीवन रेखा एमएसआरटीसी को नया रूप दिए जाने की आवश्यकता है उन्होंने अधिकारियों से यात्रियों को गुणवत्ता पूर्वक सेवा प्रदान करने के साथ-साथ बसों की स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया।
Also Read :- https://metromumbailive.com/thane-mumbai-maharastra-traffic/