पिछले कुछ सालों में चोरी (Chori)की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। कुछ लोग जल्दी पैसा कमाने के चक्का में अलग-अलग कदम उठाते है। कोई भीड़ में लोगों के पर्स पर हाथ साफ़ करता है, तो कोई महिलाओं के जेवर चुरा लेता है। कुछ शातिर अपराधी लोगों के घर तक लूट लेते हैं। ऐसे ही एक शातिर चोर का वीडियो वायरल हो रहा है यह चोर एक दुकान से मोबाइल फोन चोरी करने की कोशिश कर रहा था। लेकिन दुकानदार की सूझबूझ के आगे उसकी योजना विफल हो गई। आखिर में उसने चोरी का मोबाइल खुद ही वापस कर दिया।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक दुकान पर मोबाइल फोन खरीदने आता है। दुकानदार उसे तरह-तरह के मोबाइल फोन दिखाने लगा फिर उसने कुछ देर तक अपना मोबाइल चेक किया। और फिर वह मौका मिलते ही दरवाजे से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन वह कांच का दरवाजा बाहर से अपने आप बंद हो गया था। इसलिए चोर बिना कुछ किए भाग नहीं सका। अंत में उसने हार मान ली और चोरी हुआ मोबाइल फोन वापस कर दिया।
— No Context Brits (@NoContextBrits) December 7, 2022
इस वीडियो को ट्विटर अकाउंट @NoContextBrits ने साझा किया। वीडियो को कैप्शन दिया गया है, ‘डोंट बी एन इडियट’। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। और अब इस वीडियो को 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. साथ ही इस पर फनी रिएक्शन भी दिए हैं.
Also Read :-https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/