राजकोट में डबल सीजन के चलते महामारी की स्थिति और खराब हो गई है। सर्दी, बुखार और वायरल इंफेक्शन के मामले बढ़ गए हैं। पिछले तीन दिनों में सर्दी खांसी के 345 मामले सामने आए हैं। तो बुखार के 53 और डायरिया व उल्टी के 72 मामले सामने आए हैं।
प्रदेश में इस वक्त ऐसा मौसम चल रहा है जिसमें सुबह जल्दी निकलने पर ठंड लगती है या रात को और दोपहर में निकलने पर गर्मी। पिछले कुछ दिनों से असहनीय ठंड का अहसास हो रहा था। ऐसे में अब तापमान अचानक से बढ़ रहा है। फिर मौसमी चक्र में इस बदलाव के कारण महामारी विकराल होती जा रही है। लोग वायरल संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। महामारी पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया है।
सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या भी बढ़ गई है। सिविल में एक साथ बड़ी संख्या में मरीज आने से लंबी कतारें देखी जा रही हैं। जिससे मरीजों को काफी परेशानी हो रही है। उधर, सिविल अधीक्षक का कहना है कि सर्दी और गर्मी के कारण वायरल संक्रमण के मामले बढ़े हैं। लेकिन सिविल सिस्टम हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। वही दुसरो ओर सिविल में लंबी लाइन लगाने से मरीज आक्रोशित हैं उनका आरोप है कि लंबी कतार में खड़े होने के बावजूद उन्हें उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। मरीज सिविल में डॉक्टरों की कमी का भी आरोप लगा रहे हैं।