ताजा खबरेंदुनियादेशमहाराष्ट्रमुंबईराष्ट्रीय

सलमान खान को धमकी देने के पीछे बॉलीवुड से वसूली का प्लान

507
Salman Khan Security:
Salman Khan Security:

कुछ दिनों पहले अभिनेता सलमान खान(Salman khan) और उनके पिता लेखक सलीम खान को धमकी भरे पत्र मिले थे। पत्र में जान से मारने की धमकी दी थी। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि बिश्नोई गिरोह का इरादा सलमान को धमकी भरा पत्र देकर उनसे रंगदारी वसूलने का था।

सलमान खान के पिता सलीम खान सुबह जॉगिंग करने गए थे। जब वह एक बेंच पर बैठे थे, तो उन्हें एक पत्र मिला। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बिश्नोई गैंग सलमान को धमकी भरा लेटर देकर उनसे रंगदारी वसूलना चाहता था। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि गिरोह की मुंबई में बॉलीवुड अभिनेताओं और व्यापारियों से फिरौती मांगने की भी योजना थी।

सलीम खान को लिखे पत्र में उन्हें और उनके बेटे सलमान को धमकी दी गई थी। इस चिट्ठी में लिखा था कि चलो सलमान खान को सिद्धू मूसेवाला बनाते हैं। पत्र में ‘एलबी’ का जिक्र है। पुलिस को शक था कि एलबी लॉरेंस बिश्नोई है। पुलिस लॉरेंस से पूछताछ कर रही थी। उस समय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने दावा किया था कि धमकी भरे पत्र में कोई हाथ नहीं है।

Reported By :- Rajesh Soni

Also Read :- https://metromumbailive.com/the-suspect-who-sent-a-letter-threatening-to-kill-salman-khan-is-hiding-in-palghar/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़