मशहूर एक्टर, (famous actor)डांसर और डीजे स्टीफन बॉस का निधन हो गया। स्टीफन का शव मंगलवार 13 दिसंबर को एक होटल के कमरे में मिला था। आशंका जताई जा रही है कि स्टीफन ने आत्महत्या की। स्टीफन बॉस ‘द एलेन डीजेनरेस’ और ‘सो यू थिंक यू कैन डांस’ जैसे शो के लिए लोकप्रिय थे। स्टीफन का फैन बेस बहुत बड़ा है।
टीएमजेड के अनुसार, पुलिस को स्टीफन का शव लॉस एंजिल्स के एक होटल के कमरे में मिला। स्टीफन की पत्नी एलिसन हॉकर ने कहा कि जब वह घर से निकले तो अपनी कार साथ नहीं ले गए। वह अपनी कार के बिना कहीं नहीं जाते थे इसलिए ये मामला संदिघ्ध माना जा रहा है। स्टीफन और एलिसन ने 2013 में शादी की थी और उन्होंने ही स्टीफन की मौत की जानकरी दी।
Also Read :- https://metromumbailive.com/10-month-old-girl-thrown-out-of-moving-cab-after-molesting-mother-in-mumbai-dies/