ताजा खबरें

साइकिल पर भाईजान से मिलने पंहुचा था फैन, सलमान खान ने ऐसे किया स्वागत

367

बॉलीवुड (Bollywood)के भाईजान सलमान ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। सलमान खान के जन्मदिन पर उनकी एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर फैंस का तांता लगा रहा। भीड़ इतनी बढ़ गई कि बाद में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सलमान से मिलने के लिए देश भर से फैंस उनके घर के बाहर जमा हो गए। हर फैन सलमान से नहीं मिल पाता। लेकिन कुछ फैन्स ऐसे भी हैं जो सलमान का ध्यान उनके काम की वजह से खींच लेते हैं। ऐसे ही एक फैन ने सलमान का ध्यान खींचा और उनसे मुलाकात की।

ये फैन जबलपुर से साइकिल पर सवार होकर मुंबई आया था। उनकी साइकिल पर सलमान की संस्था बीइंग ह्यूमन का नाम लिखा हुआ है। उन्होंने इस साइकिल पर एक पोस्टर भी लगाया है. उस पर लिखा है, चलो उनको दुआएं देते चले। जबलपुर से साइकिल चला रहे इस फैन से सलमान ने खास मुलाकात की. साथ ही उनके साथ फोटोज भी क्लिक करवाईं।

Also Read :- https://metromumbailive.com/more-than-5-lakh-people-took-to-the-streets-of-mumbai/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़