जिस पिता ने 17 साल (17 years)तक अपनी बेटी पाला उसी पिता बेटी को लटकाया फांसी पर। महाराष्ट्र के जालना से एक चौकाने वाली खबर आ रही है जहा एक पिता ने अपनी 17 साल की बेटी को नीम के पेड़ पर फांसी लगवा दी और शव को जला दिया। 17 साल सूर्यकला अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी लेकिन लड़की के रिश्तेदारों ने उसे फोन कर बुलाया और कहा तुम यह आ जाओ हम तुम्हारी शादी तय कर देंगे तुम बस घर आ जाओ। सूर्यकाला उनकी बात मान गई और घर आ गई।
दोनों परिवार ने मंगलवार दोपहर पीरपिपलगांव स्थित एक मंदिर में शादी करने पहुंचे। वहीं, नामदेव सरोदे यानी लड़की के चाचा ने मांग की कि लड़की के नाम पर आधा एकड़ खेत जमीन दी जाए। लेकिन, लड़के के परिवार ने खेती की जमीन लड़की के नाम करने से मना कर दिया। और तभी लड़की के पिता संतोष सूर्यकल को लेकर घर लौट आया। इस घटना के चलते लड़की के पिता और चाचा ने खेत में नीम के पेड़ से रस्सी के सहारे उसे लटका दिया और फिर वहीं लड़की के शव को जला दिया. चंदनजीरा पुलिस ने बताया कि इस घटना की जानकारी बुधवार सुबह रिपोर्ट के माध्यम से मिली। पुलिस इंस्पेक्टर रघुनाथ नाचन के मुताबिक घटनास्थल का दौरा किया। शुरुआत में पिता और चाचा ने कहा कि लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। हालांकि पुलिस ने जैसे ही उसे खाकी दिखाई तो उसने हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है। दोनों के खिलाफ चंदनजीरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच लंबित हैं।
Also Raed :- https://metromumbailive.com/in-mumbais-khar-a-minor-blackmailed-a-girl-by-making-an-obscene-video/