ताजा खबरें

60 बच्चों के पिता ने कहा, बेगम और बच्चे चाहती है

378

पाकिस्तान (Pakistan)के सरदार हाजी जान मोहम्मद की 60वीं संतान का जन्म बलूचिस्तान में हुआ है. बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा के एक व्यक्ति सरदार हाजी जान मोहम्मद ने दावा किया कि उनके 60वें बच्चे का जन्म 1 जनवरी यानी रविवार को हुआ है.हाजी जान मोहम्मद ने कहा कि उनके 60 बच्चों में से 5 की मौत हो चुकी है और 55 बच्चे जीवित हैं और सुरक्षित हैं। क्वेटा के रहने वाले जान मोहम्मद एक डॉक्टर है और इस ही इलाके में उनका एक क्लिनिक भी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जान मोहम्मद ने पहली शादी 1999 में की थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इतना बच्चे करने के सवाल पर जान मोहम्मद ने इसका जवाब देते हुए कहा, ‘यह अल्लाह की रहमत है.’ वह अपने 60वें बच्चे के जन्म से बेहद खुश हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने अपने 60वें बच्चे का नाम हाजी खुशहाल खान रखा है। जान मुहम्मद की अब तक तीन शादियां हो चुकी हैं। उन्होंने पहली बार 1999 में शादी की थी। पहली पत्नी से जन्मी बेटी की वर्तमान आयु 22 वर्ष है। उसका नाम सगुफ्ता नसरीन है।सरदार हाजी जान मोहम्मद ने चौथी शादी करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा है कि वह जल्द ही चौथी बार शादी करेंगे। उसने यह भी कहा कि मैंने अपने सभी दोस्तों से कहा है कि मेरी चौथी शादी के लिए लड़की ढूंढो। जान मुहम्मद ने कहा कि वह और उनकी सभी पत्नियां घर में लड़कों की तुलना में लड़कियों को पसंद करती हैं।50 साल के सरदार जान मोहम्मद और बच्चे चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 60 बच्चों के जन्म के बाद भी वे नहीं रुकेंगे, अल्लाह ने चाहा तो उनके घर और बच्चे पैदा होंगे। उनकी पत्नियां भी यही चाहती हैं। क्वेटा शहर में ईस्टर्न बाइपास के पास सरदार जान मोहम्मद और उनका परिवार रहता है। उनका कोई बड़ा व्यवसाय नहीं है और क्लिनिक से होने वाली आय से परिवार के सदस्यों का सारा खर्च चलता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी कई बेटियां विवाह योग्य उम्र की हैं, लेकिन वह अब भी और लड़कियों को पढ़ाना चाहते हैं।

Also Read :- https://metromumbailive.com/pathan-movie-will-be-renamed-post-pon-will-be-released/

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़