ताजा खबरें

डोम्बिवली में महिला मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन के गहने लेकर हुई फरार

445
डोम्बिवली में महिला मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन के गहने लेकर हुई फरार

कल्पना राठोड़ और अंकिता परब यह पकड़ी गई महिलाओं के नाम हैं।मुंबई के मुलुंड की रहने वाली पूजा गुप्ता की सगाई 15 अगस्त को Dombivali के सोनल हॉल में थी। दुल्हन के मेकअप के लिए कल्पना और अंकिता इन दो ब्यूटीशियन को बुलाया गया था। दूल्हा और दुल्हन के परिवार सगाई की रसम में व्यवस्त थे। एक कमरे में दुल्हन का पर्स रखा हुआ था जिसमें नकद रुपये और सोने के आभूषण मौजूद थे।पैसे और आभूषणों से भरा पर्स देखकर दोनों की आंखे चार हो गई और मौका पाकर उन्होंने पर्स में से रुपये व आभूषण चुरा लिए।

दुल्हन के गहने और रुपये चोरी कर फरार हुई दो ब्यूटीशियन महिलाओं को डोंबिवली की रामनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि उनकी यह हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद डोंबिवली की रामनगर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। (Dombivali)

Recent Posts

Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़