जापान (Japanके पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर फायरिंग की गई है। फिलहाल उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। जब शिंजो आबे जापान के नारा में भाषण दे रहे थे, उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी और वह गिर पड़े। एनएचके के एक रिपोर्टर ने कहा कि उन्होंने गोलियों की आवाज सुनी। शिंजो आबे के गिरने के बाद, वह खून से लथपथ दिख रहे थे। फायरिंग में शिंजो आबे घायल हो गए।
घटना जापान के नारा शहर की है। जापानी समाचार एजेंसी एनएचके के मुताबिक शिंजो आबे को एक भाषण के दौरान गोली मार दी गई। एक अन्य समाचार एजेंसी के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे का भाषण पश्चिमी जापान में शुरू हुआ। इस दौरान आबे अचानक गिर गए। उस समय शिंजो आबे घायल अवस्था में मिले थे। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर है। और अस्पताल में आबे का इलाज चल रहा है।
द जापान टाइम्स के अनुसार, शिंजो आबे फायरिंग में घायल हो गए। आबे को दो गोलियां मारी गई। हालांकि उनके सीने में एक गोली लगी। और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने फायरिंग के मामले में दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है। शिंजो आबे ने बीमारी के कारण प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शिंजो आबे के साथ अच्छे संबंध हैं।
Reported By :- Rajesh Soni
Also Read :- https://metromumbailive.com/mouni-roy-was-seen-crying-with-a-bikini-clad-serpent/